जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है । ढीमरखेड़ा पुलिस ने जमीन विक्रय के बहाने जालसाजी करने के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है । क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रणजीत ( पिता घासीराम पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बरेली ) ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी । घटना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:00 बजे हुई थी, जो 22 मार्च 2025 तक निरंतर चलती रही । इस दौरान आरोपियों ने जमीन बेचने का झांसा देकर पीड़ित के साथ छल किया । इन धाराओं में दर्ज हुआ केस– पुलिस ने जांच के बाद 29 जनवरी 2026 की रात 21:49 बजे मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की । आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/26 के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है: धारा 318(2) व 318(4): धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति के लिए प्रेरित करना । धारा 319(2): पहचान छिपाकर प्रतिरूपण द्वारा छल करना । धारा 336(3): जालसाजी या दस्तावेजों में हेरफेर । धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र । आरोपियों की पहचान– पुलिस ने इस मामले में कटनी निवासी निम्नलिखित आरोपियों को नामजद किया है जिसमें मनीष पांडे (कटनी), मुकेश पटेल (कटनी), दिलीप दुबे (कटनी), मुकुंदी पटेल कटनी एवं अन्य शामिल हैं ।



