श्रीमद् भागवत कथा श्रावण मात्र से प्राणी भवसागर प्राप्त करता है

बरेला जबलपुर दर्पण । बीजाडांडी मंडला में बद्री प्रसाद यादव की के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व्यास जगतगुरु नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डॉ नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से प्रवाहित हो रही आज की कथा में बताया श्रीमद् भागवत कथा श्रावण मात्र से भवसागर पार करती है वही गोपियां ने भगवान की कथा का श्रावण कर अपने धाम को गई इस जगत में जो भगवान की कथा श्रावण करता है वह भगवान की भक्ति को प्राप्त करता है जो भगवान को प्रेम से पुकारता है परमात्मा प्रकट हो जाते है। इस अवसर पर व्यास पीठ का पूजन पंडित अरविन्द तिवारी, पंडित आशीष शुक्ला, दाल चन्द विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव ने कर आशीर्वाद लिया कथा श्रावण करने भक्त जन बड़ी संख्या में रहे।



