जबलपुर दर्पण

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 06 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण । पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री राम आशीष यादव थाना गढ़ा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी कंट्रोल रूम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोविन्द प्रसाद थाना कोतवाली, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक चंद्रभूषण तिवारी थाना गोहलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र डेनियल पुलिस लाईन एवं आरक्षक प्रकाश कुमार कछवाहा को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
द्वय अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88