शैलपर्ण उद्यान देवताल में शहर के चित्रकार आज सामूहिक चित्रांकन और रेखांकन करेंगे
जबलपुर दर्पण । जबलपुर स्केचिंग समूह के तत्वावधान में शहर के चित्रकार व कलाकार रविवार 1 फरवरी को शैलपर्ण उद्यान, देवताल, जबलपुर में सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे। यहां चित्रकार अपनी सुविधा के अनुसार कैनवास पेंटिंग, वाटर कलर, रेखांकन आदि करेंगे। यहां चित्रकार अवधेश बाजपेई, ब्रजमोहन आर्य, आकांक्षा ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, परेश दत्त तिवारी और ललित कला महाविद्यालय के छात्र लगभग तीन घंटे 12 बजे तक चित्रांकन या रेखांकन करेंगे। चित्रकारों ने निर्णय लिया है कि वे चित्रांकन व रेखांकन के पूर्व जितना हो सकेगा उतना फैले हुए कचरे को भी साफ करेंगे। जबलपुर स्केचिंग समूह की कोशिश रहेगी कि हर रविवार या किसी छुट्टी के दिन चित्रकार शहर के किसी भी स्थान पर एकत्रित होकर यह रचनात्मक कार्य करेंगे। यदि शहर के चित्रकार इसमें रुचि रखते हैं तो उनका स्वागत है।



