जबलपुर दर्पण

सीएम मोहन यादव ने भैरवनाथ मंदिर का किया लोकार्पण

रीवा जबलपुर दर्पण । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंच कर गुढ़ विधान सभा अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर का लोकार्पण किया गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह ग्राम में बाबा भैरव नाथ की विशाल दुर्लभ प्रतिमा शयन मुद्रा में है
स्थापत्य की दृष्टि से इसका निर्माण 10वी शताब्दी में किया गया प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी । इसमें शासन की एल ई डी योजना के तहत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तथा अन्य निर्माणकार्य कराए गए। विशाल भैरव बाबा के प्रतिमा के चारों तरफ दो मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य किया गया। इसकी लागत 180लाख रुपए है । यह मंदिर हजारों लोगों के आस्था का केंद्र है। समारोह भैरवनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भैरवनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं ध्वज को चढ़ाने का काम किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी मंच पर पहुंच का विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के द्वारा की गई। वरिष्ठ अतिथि के रूप में रीवा संसद जनार्दन मिश्रा , गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक सिद्धार्थ तिवारी, मंगावा विधायक ई नरेंद्र प्रजापति, अध्यक्ष जिलापंचायत नीता कोल, पूर्व महापौर एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता एवम समस्त शासकीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
चार निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 17करोड़ 13लाख रुपए की लगत के चार कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभनियत हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88