विराट हिन्दू सम्मेलन में दिखी एकता की मिशाल, सिहोरा नगर के मां कंकाली मंदिर प्रांगण , सनातन और भक्ति की रही झलक

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर सहित सिहोरा नगर के वार्ड नम्बर 4 स्थित मां कंकाली मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन शनिवार को दोपहर 1 बजे के दौरान मां भारतीय छाया चित्र पर माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ हुई। विराट हिन्दू सम्मेलन में पधारे प्रांत प्रचारक बृजकांत शर्मा भाईसाब प्रांत द्वारा मंच के माध्यम से हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू एकता और हमारी संस्कृति पर प्रकाश डाला।
वहीं इस आयोजन के दौरान मां कंकाली मंदिर प्रांगण में पवन पुत्र म्यूज़िकल संचालन आशीष यादव एवं उनकी टीम के द्वारा भक्ति की शक्ति में समा बांधा। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति संध्या दुबे, पूर्व विधायक पण्डित दिलीप दुबे, कार्यवाहक विनोद खत्री, मातृशक्तिया, नगर के विभिन्न वार्डो से पधारे साथीगण ने विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागी बने।
कंकाली मंदिर प्रांगण मोहल्ला में हिन्दू सम्मेलन के साथ साथ उपस्थिति जनों को भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया गया।
हिंदू सम्मेलन में मंच पर श्रीराम, सीता की नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा झांकी स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहीं।



