छात्र छात्राओं हेतु आयोजित हुआ कैरियर मेला

जबलपुर दर्पण । सांदीपनि विद्यालय अधारताल में करियर मेला एवं करियर कॉउसिंलिंग कार्यक्रम का कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया ।
संस्था प्राचार्य प्रकाश पालीवाल के मार्गदर्शन मे उपप्राचार्य श्रीमती अंविता सिंह एवं नोडल शिक्षक शाहीन बेग ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर कैरियर जागरूकता एवं कैरियर कांउसिलिंग का परिचय व शैक्षणिक संकायों, स्थानीय उघोग, कौशल एवं व्यवसायिक विकल्पों की जागरूकता, पाठ्यक्रमों को, उच्च शिक्षा से संबधित, छात्रवृत्तियॉ, शासकीय सेवाओं एवं एपटीट्यूड टेस्ट के संबंध में जानकारी दी। एडवोकेट एस. एस. ठाकुर एवं डॉ दीपा ठाकुर, पाराशर सिंह ने बच्चों को जागरूक किया।
इस अवसर पर दीपक उतप्, अंविता सिंह, के. के. पांडे, नसीम खान, सीमा चौधरी, चंद्रेश तिवारी, ओम प्रकाश पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



