जबलपुर दर्पण

सामुदायिक नेताओं के लिए अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर हुआ प्रशिक्षण

जबलपुर दर्पण । सामुदायिक नेतृत्व को सशक्त बनाने एवं समाज के वंचित वर्गों को उनके वैधानिक अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सच्चा प्रयास समिति द्वारा सामुदायिक नेताओं के लिए अधिकारों (एंटाइटलमेंट्स) एवं कल्याणकारी योजनाओं पर प्रशिक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंनहा एवं शिव प्रताप मरकाम, वन अधिकार समिति के सदस्य एवं जनपद सदस्य, उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रतिभागियों को पात्रता अधिकारों की अवधारणा, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, वन अधिकार कानून, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण तथा लाभ प्राप्ति में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के साथ समूह चर्चा, प्रश्न-उत्तर एवं अनुभव साझा करने के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकार प्राप्ति की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख परवेज खान, सुनील सैनी, अफजल खान, ओम प्रकाश परस्ते, नन्हेंलाल रजक, बसोरी लाल बर्मन, सीताराम संयाम दिमाग प्रसाद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88