जबलपुर दर्पण

कुण्डेश्वर धाम में आदिवासी कोया पुनेम कार्यक्रम के चौथे दिन आदिवासी नृत्य व ड्रेस मॉडलिंग का विशेष आयोजन

जबलपुर दर्पण । अरनव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में कुण्डेश्वर धाम (कुण्डम) स्थित मंडी प्रांगण में आयोजित पाँच दिवसीय भव्य ‘आदिवासी कोया पुनेम’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक जारी है। यह आयोजन 05 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 09 फरवरी 2026 तक चलेगा।कार्यक्रम के चौथे दिन 08 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी ड्रेस मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं लोकनृत्यों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।इसके पश्चात दोपहर 01:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक ‘आदिवासी पुराण’ का वाचन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें समाज की धार्मिक आस्था और परंपराओं का विशेष महत्व रहेगा।अरनव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने समस्त सम्मानित सगाजनों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवशाली सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं और अपनी समृद्ध आदिवासी परंपराओं का साक्षी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88