जबलपुर दर्पण

आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाला बजट:श्याम टेलर

जबलपुर दर्पण । पी एम श्री महाकौशल महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी को एक दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक बधाई , ये बजट वास्तव में आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाला बजट है,आज जहां सम्पूर्ण वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है वहां ये बजट डर से मुक्त रखने वाला बजट है। अनेक नई सौगातों के साथ साथ रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भीं बजट में प्रावधान किए गए हैं, छात्रों एवं युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को सरल बनाना इस बजट की विशेषता है।एमएसएमई, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, नए इकोनोमिक जॉन,पर्यटन विकास, सात नए रेलवे कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर,रक्षा के क्षेत्र में नए निवेश के साथ बजट में प्रावधान किए गए हैं।
छोटे किसानों का पूरा ध्यान बजट में रखा गया है, यूनिवर्सिटी टाउनशिप,हर जिले में लेडीज हॉस्टल,रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण,नए जल आवागमन मार्गों को बनाना ये स्पष्ट रूप से बजट को सर्व समावेशी बनाने का कार्य करते हैं।
यह बजट देश की प्रगति को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।केंद्रीय बजट 2026 परिचर्चा में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि,भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर,विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पाण्डेय, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,महामंत्री पंकज दुबे, जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर,राजमणि सिंह बघेल मंच पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88