जबलपुर दर्पण

माता गुजरी महिला महाविद्यालय में इको क्लब द्वारा जीरो वेस्ट रैली का आयोजन

जबलपुर दर्पण । माता गुजरी महिला महाविद्यालय, जबलपुर के इको क्लब ने जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य 4R के महत्व को लोगों के बीच जागरूक करना था, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। रैली के दौरान छात्राओं ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और रीसायक्लिंग के महत्व को समझाया। साथ ही, लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए उन्हें जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया। इको क्लब के इस प्रयास में 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली का आयोजन महाविद्यालय की निर्देशक एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ और इको क्लब प्रभारी डॉ. मोनिका धगट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संगीता लाल, चित्रा बसानी, और महाविद्यालय के सभी स्टाफ ने अपना योगदान दिया और रैली के सफल आयोजन में मदद की। इस रैली के जरिए इको क्लब ने समाज में सतत और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88