पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस की एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण । पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर की एनसीसी यूनिट 1 एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट, एनसीसी जबलपुर के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल महाविद्यालय बल्कि जबलपुर ग्रुप एवं मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ निदेशालय का नाम गौरवान्वित किया है।
आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में इन सफल कैडेट्स का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर, केंट विधायक अशोक रोहाणी, जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, प्राचार्य प्रो. अल्केस चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अरुण शुक्ला, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. ए. सी. तिवारी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. आनंद तिवारी एवं डॉ. मीनाक्षी मरावी, सहा. प्राध्यापक राहुल पटेल, सहा. प्राध्यापक मानवेन्द्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
गौरतलब है कि महाविद्यालय की कैडेट एसयूओमेघा सूर्यवंशी ने रिपब्लिक डे कैंप पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया एनसीसी आइडिया–इनोवेशन एंड स्टार्ट-अप प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय को नई पहचान दिलाई। वहीं यू ओसाहिल पटेल एवं यू ओ सूर्यवीर सिंह ने प्रधानमंत्री रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा यू ओविमल प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के गुण विकसित होते हैं।



