कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा केंद्र 5 कि. मी. से ज्यादा दूर न बनाया जाए- मांग
जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कक्षा 5 वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं ऐसे में बच्चों को ध्यान में रखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश जारी किए है कि कोई भी परीक्षा केंद्र 5 कि. मी. से अधिक दूर न हो। कक्षा 5 वी के बच्चे उम्र में अत्यंत छोटे होते है अतः परिक्षा केंद्र 5 कि. मी. से अधिक होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अत: उनकी सुरक्षा की दृष्टि और स्वाथ्य को ध्यान में रखते हुए पुनः परीक्षा केंद्रों की जांच की जाए और कोई भी परीक्षा केंद्र 5 किलो मीटर से दूर हो तो उन्हें बदला जाए जिससे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो । संघ के रॉबर्ट मार्टिन, आसाराम झारिया,राजेश सहारिया, दिनेश गोंड, हेमंत ठाकरे, राजकुमार यादव, गुडविन चार्ल्स, नितिन तिवारी, संतोष चौरसिया, सुरेंद्र चौधरी, फिलिप एंथोनी, मनीष मिश्रा, रेवा चोबे, विनोद सिंह, गोपी साह , राकेश गुप्ता, रऊफ खान, मनमोहन चौधरी आदि ने डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र से मांग की है ।



