बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में विकलांग सेवा भारती चेतना, जबलपुर मध्यप्रदेश की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। सेवा इन एक्शन, बेंगलुरु द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्विजेबल्ड प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन बेंगलुरु में किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विकलांग सेवा भारती चेतना, जबलपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के श्रवण बाधित सीनियर राउंड में छात्राओं ने सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में प्रतिभागी छात्राएँ कनिष्का साहू एवं आकाशी रजक शामिल रहीं। प्रतियोगिता में शिक्षक के रूप में श्री एहतेशामुद्दीन जी, रुखसार बानो एवं मेक्शा दत्त ने भी सहभागिता की।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विकलांग सेवा भारती के निदेशक श्री दीपांकर बनर्जी ,सचिव श्रीमती मिताली बनर्जी , प्राचार्य श्री सचिन प्रजापति, श्री राकेश शर्मा, गुलनाज़ बी, मनीषा रजक, सुचिता द्विवेदी, पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित विकलांग सेवा भारती परिवार के सभी सदस्यों ने विजेता छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।



