सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा कराई जा रही है चौकिंग

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक चौकिंग प्वाईट लगाये जाकर समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को शराब पीेकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन चौकिंग/सर्चिंग करने एवं देर रात तक होटल/रेस्टोरेंट /बार खुले न हों चौक किये जाने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी गयी। दिनॉक 7-2-26 को चौकिंग प्वाईंटों पर चौक करते हुये 29 शराब पीेकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये वाहनों को जप्त कर प्रकरण तैयार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर द्वारा थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति इंद्रा ठाकुर, थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे को हमराह लेकर थाना हनुमानताल के संवेदनीशील क्षेत्र मे सघन चौकिंग/सर्चिंग की गयी। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी के नेतृत्व में थाना मदनमहल थाना प्रभारी रांझी उमेश गोलानी, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, गढा के उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमति मंजू शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप नामदेव द्वारा थाना मदनमहल अंतर्गत होम साईंस कालेज रोड पर स्थित ओपीएम बार एंड रेस्टोरेण्ट चौक किया गया तो पाया गया कि रात्रि के 12/45 बजे के उपरांत भी बार में शराब परोसी जा रही थी तथा खाना परोसा जा रहा था इसके अलावा डीजे तेज साउण्ड में गाना भी बजाया जा रहा था जिसको तत्काल ही बंद करवाया गया तथा ग्राहकों को घर जाने के लिए बोला गया तथा मैनेजर रविन्द्र जुरैल को इतनी रात तक बार रेस्टोरेंण्ट चलाने के संबंध में कोई अलग से अनुमति है के सम्बंध पूछताछ करने पर बार रेस्टोरेण्ट चलाने के संबंध में कोई भी प्रथक से अनुमति प्रस्तुत नही की गयी । इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी द्वारा दीनदयाल चौक स्थित डिकासा बार को चेक किया गया जहा पर देर रात्रि बार मे शराब पीना पाया गया। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी.एस गोठरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, विजय नगर के उप निरीक्षक कमलेश मेश्राम द्वारा थाना गोराबाजार अंतर्गत तिलहरी स्थित लार्ड आफ द ड्रिंक्स रेस्टारेन्ट एंड बार को चौक किया गया मौके पर मैनेजर अश्विनी वेलानी पिता इंदरलाल वेलानी उम्र 29 साल निवासी झामनदास चौक कांचघर घमापुर जबलपुर उपस्थित मिला। साथ ही साथ बार के अंदर नवयुवक युवतियां जिनकी संख्या करीब 100 के उपर थी मदिरा पान एवं शाकाहारी एवं मांसाहारी खान पान कर रहे थे जो बार एवं रेस्टारेंट का लायसेंस चेक किया जो चौकिंग समय रात्रि 00.17 बजे तक बार चालू मिला जो बार एव रेस्टारेन्ट संचालन नियम के अनुसार रात्रि 12.00 बजे बंद हो जाना था। विशेष चौकिंग के दौरान उपरोक्त तीनों बार रात्रि 12 बजे के बाद भी चालू मिले, जिनके मैनेजरों को निमयमानुसार रात्रि 12 बजे के पहले बार बंद करने की हिदायत दी गयी। नियम का उल्लंघन करना पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को सूचित किया गया है।



