जबलपुर दर्पण

सिहोरा नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, जलकर वृद्धि से नाराज़गी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद में बिना परिषद को सूचना दिए और विपक्षी पार्षदों की अनुपस्थिति में जलकर राशि बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने दोपहर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नर्मदा जल मिशन के अधूरे कार्यों सहित नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। सिहोरा ब्लॉक कांग्रेस ने मीडिया के समक्ष बताया कि प्रत्येक वार्ड में नल-जल कर की निर्धारित राशि 60 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। आगामी दिनों में गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बिना पूर्व सूचना जलकर में की गई यह वृद्धि आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने जैसा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह खुली लूट के समान है। ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद नगर के वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड पार्षदों को जनता की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इंजीनियरों की मौजूदगी में समस्याएं बताई जाती हैं, लेकिन नगर पालिका अधिकारियों की कमी के कारण व्यवस्थाएं गंभीर और जटिल बनी हुई हैं। इन समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल, पार्षद राजेश चौबे, पार्षद अरशद खान, पार्षद ममता गोटियां, पार्षद आलोक पाण्डे सहित कांग्रेस नेत्री मंजू मिश्रा, अमोल चौरसिया, पवन सोनी, बाबा कुरैशी, डब्बू पाठक एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मटके फोड़े गए और इंजीनियर नमन श्रीवास्तव की मौजूदगी में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88