जबलपुर महापौर एवं कांग्रेसी पार्षदों के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित

जबलपुर दर्पण। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि चुनाव के पूर्व हमने जो वादे जबलपुर की जनता से किए थे उन सभी वादों को पूर्ण करने की ओर हम अग्रसर है 1 वर्ष के कार्यकाल में जनहित के कार्य जो प्रक्रिया में है (1)उनमें स्वच्छ और पवित्र मां नर्मदा सर्वदा की तर्ज पर मां नर्मदा के जल को शुद्धिकरण की दिशा में नगर निगम सीमा अंतर्गत नर्मदा में मिलने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए 17 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय एसटीपी प्लांट लगाने का कार्य प्रगति पर है
(2) नागरिकों के लिए पेयजल सुविधा का विस्तार नगर निगम सीमा अंतर्गत जल प्रदाय व्यवस्था के संधारण एवं संचालन के लिए नवनिर्मित उच्च स्तरीय पेयजल टंकियों नवीन जल वितरण पाइपलाइन को जोड़कर नए क्षेत्रों में नर्मदा जल पहुंचाया गया साथ ही 67 स्थानों पर नवीन नलकूपों का खनन कार्य कराया गया एवं अति नवीन नलकूप खनन का कार्य शुरू हो गया है
(3) नगर में अधोसंरचना एवं विकास कार्य नगर के 79 वार्डों एवं मुख्य मार्गों में अधोसंरचना एवं विकास कार्य के अंतर्गत शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं नागरिकों की सुरक्षित आवागमन हेतु पक्की सड़कों नाल नालियों एवं पाथवे का निर्माण कार्य लगभग 500 करोड रुपए की लागत से कराए जा रहे हैं किस शहर में दिखाई भी दे रहे हैं समस्त वार्डों में पार्षदों की अनुशंसा पर 35 करोड़ के कार्य कराए गए इनमें वार्ड की सड़कों के एवं नालियों का निर्माण कार्य जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 75 करोड़ की राशि से किया जाएगा एवं अन्य उपलब्धियां जो शहर विकास के लिए आवश्यक है वह हमारे द्वारा कराए जा रहे हैं जो निम्नलिखित है नगर की सफाई व्यवस्था को उत्तम बनाया गया गांधी स्मारक में 75 मीटर ऊंचा राष्ट्रध्वज की स्थापना नगर निगम के अंतर्गत उत्तम प्रकाश व्यवस्था शहर में 500 मिल्क पार्लर से 1000 लोगों के लिए रोजगार का सृजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य वीजा रोपण एवं पौधारोपण प्रदेश में पहली बार घर बैठे नागरिकों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र देने की सुविधा महापौर हेल्पलाइन के लिए जारी टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण लंबित लीज प्रकरण का निराकरण सिविक सेंटर स्थित उद्यान में भव्य भारत माता की मंदिर का निर्माण डुमना नेचर पार्क एशिया का सबसे बड़ा शहर वन महापौर गुरुकुल नगर के चौराहों मार्गो पर नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना आदि शामिल है इस दौरान समस्त कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


