अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच व गोरखपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में,जहरीले इंजेक्शन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले में जहरीले इंजेक्शन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया था। गोरखपुर थाना प्रभारी ब्रजभान सिंह ने जानकारी दी कि आज क्राईम ब्रांच को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि संदीप सोनकर निवासी प्रेमसागर बेलबाग,नशे वाले जहरीले इंजेक्शन महर्षि स्कूल के बाजू वाले मैदान में बेच रहा है,सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर थाने की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई जहां तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस को अपनी ओर आता देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा तीनो आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप सोनकर उम्र 32 वर्ष निवासी प्रेमसागर बेलबाग बताया जिसकी तलाशी लेने पर 103 नग जहरीले इंजेक्शन एवं बिक्री के 480 रूपये रखे मिला,वही दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शुभम गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी हनुमानताल बताया,जिसकी तलाशी लेने पर पेंट की जैब में 5 इंजेक्शन रखे मिला,वही तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम ऋषभ केशरवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सरकारी कुआं घमापुर बताया,आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल अधिनियम तथा 328 भा.द.वि.के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त नशीले इंजेक्शन कहां से और कैसे प्राप्त किए इसके संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88