शास. महाकोशल महा. वि. के रा. से. यो. का सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाईयों का सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर जो कि ग्राम सिहोदा , ( भेड़ाघाट) के शासकीय एकीकृत विद्यालय में दिनांक 17/03/2023 से 23/03/2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें महाकोशल महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवचंद वल्के , छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रियंका साहू ने छात्र छात्रों को संपूर्ण तैयारी के साथ शिविर मै उपस्थिति के निर्देश दिये तत् पश्चात महा विधालय के प्राचार्य महोदय डॉ. ए. सी. तिवारी जी की अनुमति और आशीर्वाद के पश्चात महा विधालय के परिसर से दिनांक 17/03/2023 को दिन शुक्रवार की दोपहर को शिविर ग्राम के लिये प्रस्थान किया गया , सिहोदा पहुँचने के पश्चात विधालय परिसर का निरीक्षण के पश्चात विधालय परिसर की सफाई की गयी और सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मै ग्राम सिहोदा के पूर्व सरपंच महोदय श्रीमान परस राम पटेल जी उपस्थित हुए जिन्होंने स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं को आशीर्वचन देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



