रामपुर में कुरैशी परिवार द्वारा आयोजित रोजा अफतार संपन्न रोजेदारो ने मांगी देश में अमन व उन्नति की दुआ

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलम्बियों के पवित्र माह रमजान के 27वें रोजा को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वरिष्ठ समाजसेवी हाजी निजामुद्दीन कुरैशी, मुईनुद्दीन कुरैशी की जानिब से स्व. हज्जन कमरून्निसा, अब्दुल अजीज व शब्बीर कुरैशी की स्मृति में उपनगरीय क्षेत्र रामपुर स्थित म.प्र. वि.मं. कल्याण भवन में भव्य रोजा अफ्तार का आयोजन मौलाना कौसर रब्बानी की सरपरस्ती में किया गया। तदोपरांत उपस्थित रोजेदारो ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, सुख समृद्धि व उन्नति की दुआ मांगी। इस दौरान पूरे माह नूरानी मस्जिद रामपुर में विशेष नमाज तरावीह कडी मेहनत व बेहतर रूप से अदा कराने वाले हाफिज रियाजुल हसन का इस्तकबाल किया गया। रोजा अफ्तार में वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी केशरवानी, मुन्ना केशरवानी, पार्षद दिनेश तामसेतवार, पूर्व पार्षद रघुनाथ यादव, मसरूर वली, हाजी तौसीफ रजा, हाजी अब्दुल रहमान, हाजी असलम पहलवान, हाजी नजर पहलवान, हाजी हन्नू पहलवान, हाजी मुईन खान, हाजी शकील, मुन्ना भाईजान, कदीर पहलवान, नदीम खान, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। तदोपरांत वरिष्ठ समाजसेवी हाजी निजामुद्दीन कुरैशी, मुईनुद्दीन कुरैशी ने उपस्थित सभी रोजेदारो का स्वागत कर आभार व्यक्त किया


