शिविर में छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

जबलपुर दर्पण । शासकीय कन्या महाविद्यालय राँझी द्वारा ग्राम पंचायत घाना में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के तीसरे दिन प्रभात फेरी, व्यायाम, योगा कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शक्ति वर्मा सचिव जिला विधिक प्राधिकरण ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं और महिलाओं को सरकार की विशेष योजना से अवगत कराया और एवं महिला सुरक्षा के लिए जरूरी कानून बताए। स्वयं सेविका गायत्री केशरवानी ने सचिव को तिलक और बैच लगाकर सम्मान किया। अनुज शर्मा महिला बाल विकास विभाग ने छात्राओं को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की योजना से अवगत कराया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ माधुरी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन एवं अभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ दिप्रेन्द्र यादव, रवि दुबे एवं महाविद्यालय स्टाफ एवं ग्राम पंचायत की महिलाएँ उपस्थित रहीं |



