जबलपुर दर्पण

शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्थित मछली व्यवसाय के लिए नगर निगम, मत्स्य विभाग और मछुआ समिति की बड़ी पहल

जबलपुर दर्पण । शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मछली कारोबार को नियमबद्ध करने के उद्देश्य से आज सूपाताल क्षेत्र में नगर निगम, मत्स्य विभाग और मछुआ समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य खुले में मछली विक्रय पर रोक लगाना और व्यापारियों को शासन द्वारा निर्धारित सर्वसुविधायुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करना है।
मौके पर नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह एवं मत्स्योद्योग विभाग के सहायक संचालक राजाराज तिलक धुर्वे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मछुआ समिति के कार्य संचालन का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम सीमा के भीतर स्वच्छता मानकों को बनाए रखना प्राथमिकता है। नगर निगम और मत्स्य विभाग की विधिवत अनुमति के बिना खुले में मछली बेचने का व्यवसाय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मछली व्यापारियों की सुविधा के लिए गुरंदी में विशेष रूप से दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा आवंटित स्थान पर शिफ्ट हों और आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही अपने व्यवसाय का संचालन करें।
इस पहल से सूपाताल और आस-पास के क्षेत्रों में गंदगी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि मछली व्यापारियों को भी एक स्थाई रूप से सुरक्षित कार्यस्थल प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88