विशाल अफ़्तार ए आम का एहतेमाम किया

जबलपुर दर्पण । रमजान मुबारक का चौथा रोजा है शहर में जगह-जगह अफ़्तार ए आम का एहतेमाम किया जा रहा है! इसी कड़ी में उर्स सैय्यदा फातिमा जहरा सलामुल्लाह अलैह के मुबारक मौके पर हज़रत सूफी सैय्यद गुल अशरफ की बाफैजे रूहानी में मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी समीपस्थ अशरफ नगर में विशाल रोजे अफ्तार का एहतेमाम किया गया। साय मगरिब की अजान बुलंद होते ही हजारो लोगों ने एक साथ अफ्तार किया। रोजा अफ्तार के बाद सामूहिक मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज उपरांत मुल्क की तरक्की खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। रात्रि कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ।गौसे किछौछा एकेडमी के सद्र फारूक अशरफी और सेक्रेटरी एडवोकेट आलमगीर अशरफी, शाकिर अशरफी व मुनव्वर अशरफी ने उर्स में आए तमाम अकीदतमंदों को शुक्रिया अदा किया। पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया।



