निःशुल्क ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ का पोस्टर रिलीज

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संभाग के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए संभाग स्तरीय ”निःशुल्क ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ का उद्घाटन करते हुये डॉ. श्रीमती संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन काउंसलिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शासन की सभी योजनाओं, प्रवेश संबंधी अन्य जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत जबलपुर संभाग से की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक, द्वारा ”निःशुल्क ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ का पोस्टर रिलीज किया गया। प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र.शासन की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा संभाग स्तरीय ”निःशुल्क ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ का शुभारंभ किया गया है। विभिन्न जिलों के अकादमिक एवं मनोवैज्ञानिक काउंसलरों द्वारा जबलपुर संभाग के 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मोबाईल एवं ई मेल के माध्यम से ”निःशुल्क ऑनलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ प्रदान की जायेगी। जैसे की कॅरियर काउंसलिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विषय चयन, स्कॉलरशिप की जानकारी, यूनिवर्सिटी का चयन, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठयक्रमो की जानकारी, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं कोर्स सिलेक्शन, प्रवेश संबंधी, विद्यार्थियों की व्यक्तिगत समस्याओं, चिंता, अवसाद, मानसिक तनाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान आदि जिज्ञासाओं का समाधान किया जायेगा।
प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग के साथ-साथ संभागीय कार्यालय, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकोशल कॉलेज जबलपुर में दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक काउंसलरों द्वारा ऑफलाइन निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक काउंसलिंग से लाभांविंत हो। प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया आगामी माह में मेगा काउंसलिंग षिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर काउंसलर डॉ. सुमित पासी, श्रीमती पायल चौरसिया, श्रीमती उर्मिला शर्मा, ओएसडी डॉ. अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहें।



