पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

जुआँ खेलते नौ आरोपियों को पन्ना पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से 57 हजार 400 रूपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त

पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जुआँ खेलने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । दिनांक 05/03/22 को मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी अमानगंज को सूचना दी गई कि कुछ लोग चौबे के फार्म हाउस के मैदान भटवा हार में पैसों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआँ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये चौबे के फार्म हाउस के मैदान भटवा हार अमानगंज से 09 आरोपियों को जुआँ खेलते हुये पकड़ा एवं मौके पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के फड एवं पास से नगद 57,400 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अमानगंज में जुआँ एक्ट का अपराध क्रमांक 137/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय योगदान – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर, सउनि भगवत दयाल, प्र.आर. चुन्नीलाल वर्मा, आर. द्वारका ,हेमन्त, आनंद, तुलसी, लखन एवं बृजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88