भाजपा मण्डल मझगवाॅ के पाॅच शक्ति केन्द्रों ने विशाल रैली आयोजन

जबलपुर दर्पण। भाजपा मण्डल मझगवाॅ के 5 शक्ति केंद्रों ने मिलकर सैकड़ों मोटरसाइकिल की रैली बिहार से पहुंचे रजनीश तिवारी, मंडल प्रभारी शिशिर पांडे, मझगवाॅ मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद यादव, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष आनंद जैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विनोद पटेल के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली मझगवाॅ से सरौली, प्रतापपुर, नुंजा, नुंजी, भीखाखेड़ा, फनवानी,कुसियारी, तिघरा, ढकरवाह, पिपरिया, खभरा, कचनारी, कुम्ही सतधारा, देवरी, सिंघुली, से होते हुए मझगवाँ के जगदीश मंदिर में रैली का समापन हुआ। रैली में शक्ति केंद्र प्रभारी, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सदस्य, एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली में शामिल रहे, रैली संचालन मै संजीव पाठक, राजेंद्र पटेल, मनीष व्यवहार, अजय सिंह ठाकुर, मनीष तिवारी, आशीष उपाध्याय, कौशल ठाकुर, मदन पटेल, अतुल पटेल, भरत पटेल, अजय कुमार पटेल, दिलीप विश्वकर्मा, कोमल सिंह, नर्मदा पटेल, अतुल पांडे, दीना पटेल, सहित भाजपा के बड़े पदाधिकारी मोटरसाइकिल रैली में शामिल रहे।


