जबलपुर दर्पण

महामना मालवीय की प्रतिमा का कांग्रेस सेवादल ने किया शुद्धिकरण, घटना की निंदा

जबलपुर दर्पण । मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के शुद्धिकरण हेतु शहर कांग्रेस सेवादल एवं महिला कांग्रेस के नेतृत्व में अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का दुग्ध, गंगाजल एवं नर्मदा जल से अभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित की।उल्लेखनीय है कि 8 मार्च 2026 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की खुशी में कुछ युवकों द्वारा प्रतिमा पर चढ़कर अनुचित व्यवहार किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसकी कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा की। इस घटना को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए।इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और प्रशासन को शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 दिनों से प्रशासन द्वारा केवल जांच का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई अपेक्षित है। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण प्रतिकार के रूप में आयोजित किया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। कार्यक्रम का संयोजन नगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश तिवारी, उमेश पटेल एवं राकेश चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा जैन, सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, पार्षद गुड्डूनवी सहित सेवादल एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88