तरुण खटीक हत्याकांड पर उबाल: हत्यारों को फांसी देने की मांग, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दौरान दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। 360 गोत्रीय खटीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार भोजक ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संप्रदाय विशेष के आपराधिक तत्वों द्वारा की गई इस जघन्य हत्या ने पूरे देश के खटीक समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि कमजोर और वंचित वर्गों में भय और असुरक्षा की भावना भी पैदा करती है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर नदीम श्री को सौंपा। ज्ञापन में मॉब लिंचिंग की इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। समाज ने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कठोरतम दंड सहित फांसी की सजा दी जाए।
इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की भी मांग की गई, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
समाज के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजकुमार भोजक, रमेश पिपरा, मगनलाल पटारिया, शैलेन्द्र भोजक, खूबचंद तोमर, महेंद्र जांगड़े, करन भोजक, महेश रत्नाकर, हीरा राजू, संजय पटारिया, प्रेम घनघोरिया, कपिल भोजक, गुड्डा घनघोरिया, जीत जांगड़े, विकल किरार, रविंद्र तोमर, नीलेश महार, अंकित नायक, पंकज भोजक, अतीश खटीक, सात्विक भोजक, अमन खटीक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



