जबलपुर दर्पण

वी शाइन फाउंडेशन का नदी स्वच्छता अभियान सफल

जबलपुर दर्पण । “नदियों को प्रदूषण से मुक्त करें” संदेश के साथ वी शाइन फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर नदी किनारे की सफाई की तथा प्लास्टिक व अन्य कचरे का संग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों कोनदी बचाओ • भविष्य बचाओ का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष वैशाली धारिया के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य विभा तिवारी एवं भारती अशोक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में आम जनता का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस पहल को सफल बनाया। संस्था ने अंत में सभी से अपील की कि वे नदियों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88