सुविधा गैस बनी असुविधा, घरों में पति पत्नी में बढ़ता आक्रोश

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिला प्रशासन के द्वारा जिस प्रकार से आम जनता की सुविधा को लेकर बड़े बड़े दावे तो कर रहीं हैं लेकिन उनके सारे दावे और निर्देश नाम भर के रह गए हैं। ताजा मामला – हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने जब सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 में जाकर गैस एजेंसी में संपर्क किया तो वहां की स्थिति बड़ी ही भयंकर और हैरान करने वाली नज़र आई। गैस पर्ची एवं बुकिंग के लिय लाइन में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक नगर के विभिन्न वार्डो में निवास करने वाले लोगों की लाइन देखकर सड़क मार्ग 30 से निकलने वाले भी हैरान थे कि इतनी लम्बी लाइन क्यों लगीं हुई हैं?
इतना ही नहीं इसी प्रकार से गैस गोदाम में भी हालात इसी प्रकार से नजर आ रहे हैं।
क्यों बनीं आम जनता के लिए गैस की समस्या – सिहोरा नगर क्षेत्र में जहां प्रत्येक वार्डो में होम डिलीवरी की जाती थीं। उसका वितरण न हो पाना, भारत पेट्रोलियम कॉपरेशन भिटौनी शहपुरा द्वारा तीन से चार दिनों में एक ट्रक प्रति लोड गैस सिलेंडर ही पहुंचाया जा रहा हैं। जिसकी भर्ती लगभग 560 की बताई जा रहीं हैं।
और सिहोरा उप नगर खितौला में लगभग होम डिलेवरी 14000 हजार के आसपास बनी हुई हैं। फिर क्षेत्र के लगे छोटे छोटे गांव एवं रोजाना यहां आकर अपना समय तो दे रहे हैं पर फिर भी गैस नहीं मिल पा रहीं।
इसी समस्याओं को लेकर अब दो दिनों आम जन लोगों ने सीएम 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। एक दिन में 8 से 10 शिकायत दर्ज की जा रहीं हैं।
वहीं इस दौरान एक और समस्या सामने नजर आई हैं शासन प्रशासन के द्वारा निर्धारित 21दिन की बुकिंग और 45 दिनों की बुकिंग के बाद उपभोक्ता को बुकिंग होने पर होम डिलेवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। लेकर गैस सिलेंडर रिपेयरिंग से संबंधित खाद्य मूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई की जबलपुर ब्लॉक कैसे हो रहा कनेक्शन धारी ने गैस टंकी की रिफिल करने के लिए बुकिंग कराई थी । उस उपभोक्ता का क्रमांक-100 60 266 9 गैस एजेंसी का नाम सुविधा गैस एजेंसी सिहोरा उपभोक्ता का मोबाइल नंबर 9165 16 2786 बुकिंग दिनांक 16 3.2026 को कराई थी । बुकिंग नंबर 1731 7 9 गैस कंपनी का नाम सुविधा भारत गैस एजेंसी के नाम से पाया गया। वहीं 19.3.2026 को सिलेंडर घर डिलीवर हो गया है लेकिन आवेदक द्वारा बताया गया कि आज दिनांक तक सिलेंडर मुझे प्राप्त नहीं हुआ है जिससे परिवार में काफी समस्या आ रही है शिकायतकर्ता की शिकायत एल अधिकारी वन को शिकायत दे दी गई। शिकायत विवरण अपेक्षित है। नगर में गैस की विभिन्न समस्या को लेकर जब भारत गैस पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया। मुख्य अधिकारी से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा गैस समस्या को लेकर फोन नहीं रिसीव किया गया। ना ही उसका फोन का रिप्ले जवाब दिया गया। अब सवाल उठता है ? कि जिन अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा सुविधा के लिए बैठाला गया है वह सुविधा को लेकर यह अधिकारी मोटी मोटी सैलरी तो प्राप्त कर रहे हैं । लेकिन आम नागरिक उपभोक्ताओं के लिए कार्य करने में क्यों पीछे भाग रहे हैं। मध्य प्रदेश में शासन सत्ता राज दोनों के लिए ही बड़ा प्रश्न चिन्ह है। मीडिया के सामने एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान ना होना पड़े लेकिन भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन बिटोनी शहपुरा जबलपुर के द्वारा रोजाना अगर गाड़ी की उपल्ब्ध लोड पहुंचाई जाए तो नगर के भोक्ताओं के लिए समस्या कम हो जाएगी।और हम निरंतर पुनः घरों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी आसानी से चालू कर सकेंगे।


