जबलपुर दर्पण

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नन्हे आयुष को नई जिंदगी, आयुष्मान योजना से सफल सर्जरी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा सिविल अस्पताल में एक वर्ष के बालक के हृदय में परेशानी को लेकर उसे भर्ती किया गया था। इलाज हेतु
सुभाष शुक्ला- जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला जबलपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित 01 वर्ष 03 माह के बालक आयुष काछी पिता अनुभव काछी, निवासी- वार्ड नं. 12 ग्राम हृइय नगर, विकासखण्ड सिहोरा, जिला जबलपुर मोबाईल नं. 9340430243 को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया गया।
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्शिया खान के मार्गदर्शन में वार्ड नं. 12, हृइय नगर, विकासखण्ड सिहोरा, जिला जबलपुर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची ।आर.बी.एस.के. टीम डॉ. निशा पटैल एवं रबेका चौधरी ए.एन.एम. ने पाया कि 01 वर्ष 03 माह का बालक आयुष काछी जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है।
इनके द्वारा दी इसकी जानकारी – डी.ई.आई.एम.सुभाष शुक्ला को दी गई। सुभाष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बालक की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार डॉ. अमजद खान जिला नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम एवं सुभाष शुक्ला जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जबलपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बालक का रजिस्ट्रेशन कराकर परिजन की सहमति उपरांत बालक को बडेरिया मैट्रो प्राईम हॉस्पिटल जबलपुर रैफर किया गया। उक्त चिकित्सालय में दिनांक 10.04..2026 को बालक की सफल सर्जरी निःशुल्क की और उसे नया जीवन प्रदान किया गया।
सफल सर्जरी के बाद बालक के परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री मघ्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम जबलपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम. जबलपुर, डी.ई.आई.एम. जबलपुर, नारायण हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र की टीम तथा समस्त आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88