जबलपुर दर्पण

जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, लाखों के मोबाइल बरामद

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म क्रमांक 6 में मोबाइल चोरी करने वाले युवक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे महंगे महंगे मोबाइल जप्त कर बड़ी कार्यवाही की हैं।
थाना रेल्वे पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जबलपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सिमाला प्रसाद रेल जबलपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भावना मरावी रेल जबलपुर, उप अधीक्षक अंकिता सुल्या रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान नियंत्रर चलाया जा रहा है। इस संबंध में जबलपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आरोपी नाथूराम वर्मन पिता बाबूलाल बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शीतलपुर थाना शाहपुरा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के रूप में संदिग्ध हालत में रेलवे स्टेशन जबलपुर में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 6 नग महंगे मोबाइल विभिन्न कंपनियों के कुल कीमत 1,11,000 रूपये के रूप में जप्त किए गए। इन मोबाइलों के संबंध में जब आरोपी से पूछताछ की गई । उसने चोरी किए गए मोबाइल बेचने की लिए अपने पास रखे होना बताया । आरोपी के पास से कोई पूर्ण दस्तावेज न ही बिल नहीं प्राप्त हो पाए । जिससे आरोपी नाथूराम बर्मन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 2003/26 धारा 317 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी थाना निगरानी बदमाश एवं इसके विरुद्ध थाने में कई अपराध पंजीकृत है । जिसमें अपराध क्रमांक धारा 169/19 धारा 389 भादवि ,अपराध क्रमांक 108 /21 धारा 379 भादवि ,अपराध क्रमांक 151/ 21 धारा 380 भादवि , अपराध क्रमांक 179/21 धारा 401 भादवि ,अपराध क्रमांक 324/ 22 धारा 379 भादवि , अपराध क्रमांक 440/22 धारा 379 ,411 भादवि ,अपराध क्रमांक 488/ 22 धारा 379 ,411 भादवि ,अपराध क्रमांक 759/ 23 धारा 201,379, 411 भादवि ,अपराध क्रमांक 990/ 23 धारा 379 भादवि,अपराध क्रमांक 1053/ 23 धारा 379, 201भादवि ,अपराध क्रमांक 37/ 24 धारा 379, 411, 201 भादवि ,अपराध क्रमांक 70/24 धारा 379 ,201 भादवि, अपराध क्रमांक 82/ 24 धारा 379 भादवि ,अपराध क्रमांक 125 /24 धारा 379 ,201 भादवि ,अपराध क्रमांक 132/ 24 धारा 379 ,201 भादवि , अपराध क्रमांक 872/24 धारा 411 भादवि ,अपराध क्रमांक 203/26 धारा 317 (2) बीएनएस के18 अपराध पंजीकृत है ।
उपरोक्त कार्यवाही में जीआरपी थाना जबलपुर – एस एच ओ संजीवनी राजपूत, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह, अरुण तिवारी ,मनोज मिश्रा ,आरक्षक रविकांत रजत, परशुराम यादव ,ओमप्रकाश बघेल, उमेश चौरे ,गोपाल सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अहम कार्यवाही में सफलता मिलने पर उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रेल जबलपुर के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88