शहर के सौरभ सिंह हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित

जबलपुर दर्पण। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड से शहर के हॉकी अंपायर सौरभ सिंह राजपूत को नवाजा गया। सौरभ सिंह राजपूत ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण मैचों में अंपायरिंग करते हुए उच्च स्तर का निर्णय का प्रदर्शन किया है।
सौरभ सिंह राजपूत के पिता श्री सतोंष सिंह राजपूत पूर्व जिला खेल अधिकारी रहे है। मार्बल रॉक हॉकी क्लब के सौरभ की इस उपलब्धि पर कुशाल सिंह, दिग्विजय सिंह (सचिव म.प्र.ओलिंपिक संघ) मार्बल रॉक हॉकी क्लब के अध्यक्ष अजय मार्को, सचिव अशरफ अली, हॉजी सैय्यद हैदर अली, आरिफ अली, हसन अली, एल्विन सुशील कुमार, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ. विशाल बन्ने, औंकार दुबे, लायन पप्पी खान, असलम अली, अफसर अली आदि ने शुभकामनाएं दी।



