जबलपुर दर्पण

झंडा जलाना लोकतंत्र पर हमला, अर्पणा यादव पर तुरंत एफआईआर की मांग-कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के रितेश बंटी गुप्ता द्वारा जारी बताया गया है कि मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पणा यादव द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा सार्वजनिक रूप से जलाया गया।
यह कृत्य न केवल एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रतीक का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं देश की करोड़ों माताओं-बहनों की भावनाओं को आहत करने वाला भी है। इस प्रकार की घटना समाज में वैमनस्य एवं असंतोष को बढ़ावा दे सकती है, जो कि अत्यंत निंदनीय है। आज थाना प्रभारी, ओमती, जबलपुर मध्य प्रदेश राजपाल सिंह बघेल को शिकायत की गई है कि उक्त मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (घृणा एवं वैमनस्य फैलाने) तथा धारा 504 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने) के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।
यह कार्रवाई न केवल न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा एवं राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के कार्यक्रम में राजेश सोनकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष, प्रवेंद्र सिंह चौहान, रिजवान अली कोटी, श्रीमती भावना निगम, श्रीकांत विश्वकर्मा ,रितेश नोटनानी, अनुज श्रीवास्तव, नितिन सिंह, अक्षय विनोदिया, आलोक गुप्ता, फिरोज ठाकरे कलीम खान, सक्षम गोस्वामी, डॉ अभिजीत, आयुष लाल, भारत पटेल , एड. हाजी अयाज खान, राजकुमार सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88