उमरिया दर्पण

नेमचन्द बर्मन बने मांझी संघर्ष मोर्चा कटनी के जिला अध्यक्ष

सतीश चौरसिया उमरियापान । मांझी संघर्ष मोर्चा, मध्य प्रदेश के प्रकाश कहार राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय दिल्ली, अजय रैकवार राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की अनुशंसा पर कहार महासंघ की कोर कमेटी की सहमति पर उमरियापान निवासी नेमचन्द बर्मन (छुट्टू भैया) को जिला अध्यक्ष कटनी के पद पर मनोनीत किया गया है ।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नेमचन्द बर्मन समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है । उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इस अवसर पर संगठन ने आशा व्यक्त की है कि वे कहार महासंघ की सोच, उद्देश्य एवं सिद्धांतों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । साथ ही समतामूलक समाज की स्थापना एवं राष्ट्र निर्माण में भी उनका योगदान सराहनीय रहेगा ।
नियुक्ति पर क्षेत्रीय समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने नेमचन्द बर्मन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88