हिंदी विभाग द्वारा “हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर” विषय पर व्याख्यान आयोजित

जबलपुर दर्पण । विभाग, माता गुजरी महिला स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा “ हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर ” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में प्रो. अरुण शुक्ल, विभागाध्यक्ष हिंदी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह रोजगार का एक सशक्त माध्यम भी बन चुकी है। हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि उज्जवल भविष्य की कुंजी भी है। शिक्षण के क्षेत्र में स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में हिंदी विषय के शिक्षक एवं प्राध्यापक के रुप में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध है। सरकारी सेवाओं में राजभाषा अधिकारी, अनुवादक तथा हिंदी अधिकारी के पदों पर भी नियुक्तियाँ होती है। पत्रकारिता भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहाँ हिंदी में समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, एंकरिंग और संपादन के क्षेत्र में युवा अपना कॅरियर बना सकते है।
विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ. सपना श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सही दिशा में विद्यार्थी प्रयास करें तो हिंदी के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएॅं है।
डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उददेश्य छात्राओं को हिंदी भाषा से जुड़े विविध कॅरियर विकल्पों के प्रति जागरुक करना है साथ छात्राओं को हिंदी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब, डॉ. भारती रजक, डॉ. वर्षा दुबे के साथ महाविद्यालय के लगभग 38 छात्रायें उपस्थित रही।



