जबलपुर दर्पण

शहर के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए टेंडर शीघ्र, जनभागीदारी और महापौर अनुशंसा से परिसर में कराये जायेगें लैण्ड स्कैपिंग, पौधारोपण, फाउंटेन, दुधिया लाइट, प्रार्थना सभा में विंडो कूलर – महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू

जबलपुर दर्पण । शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने और आगामी ऋतुओं की चुनौतियों से निपटने के लिए महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। 4 घंटे चली इस ’मैराथन’ बैठक में लोककर्म, उद्यान एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में महापौर ने कहा कि जबलपुर नगर निगम आर्थिक रूप से समृद्ध है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
महापौर ने कहा कि शहर की 95 प्रतिशत सड़कें गडढ़ा मुक्ति हुई हैं, शहर के मुक्तिधाम को सर्वसुविधायुक्त बनाने शीघ्र टेंडर जारी किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि मुक्तिधामों को और सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापौर अनुशंसा और जनभागीदारी से यहाँ लैंडस्केपिंग, पौधारोपण, फाउंटेन, दुधिया लाइट और प्रार्थना सभा में विंडो कूलर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जबलपुर के प्रवेश द्वारों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, साथ ही, शहर में दो स्थानों पर 5-स्टार स्तर की चौपाटी विकसित करने की योजना है। नेपियर टाउन स्थित ’चंदन वन’, पचपेढ़ी उद्यान के साथ शहर के अन्य उद्यानों को भी जल्द ही नया स्वरूप दिया जाएगा।
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अगले माह 80 नई सी.एन.जी. कचरा गाड़ियां बेड़े में शामिल होंगी। नाइट स्वीपिंग (रात्रि सफाई) की निगरानी के लिए छापेमारी शैली में जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
महापौर ने कहा कि 1 अप्रैल से पार्षद, अध्यक्ष और महापौर अनुशंसा के कार्य शुरू हो चुके हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और वार्डों में उद्यानों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सबसे अधिक उद्यान विकसित करने वाले वार्डों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में पाइप लाइन विस्तार, बोरिंग और टंकियों को पूर्ण क्षमता से भरने का कार्य समय पर पूरा करें ताकि नागरिकों को पानी की किल्लत न हो। वहीं, वर्षा ऋतु में जलभराव रोकने के लिए ओमती और मोती नाले के विस्तार तथा सभी नालों की सफाई के निर्देश दिए गए।
पिछले 3 वर्षों में जल संकट और जलप्लावन में भारी कमी आई है। इस वर्ष हम और अधिक व्यवस्थित तरीके से पूर्व तैयारी कर रहे हैं ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सड़कों को गड्ढा मुक्त करना और शहर का सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकता है।
वर्षा जल की निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले नालों के ऊपर बने सभी अवैध निर्माणों को तोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 1 अप्रैल से पार्षद, अध्यक्ष और महापौर मद के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई है।
इस उच्च स्तरीय बैठक में निगमाध्यक्ष रिंकू विज,एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, दामोदर सोनी, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान, व्ही.एन. बाजपेय सहित सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88