ग्राम पंचायत सरौली में सचिव सरपंच की मनमानी के लगें आरोप?

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरौली में सचिव सरपंच की मनमानी के लगें आरोप? ग्राम सभा एवं योजनाओं की नहीं दी जानकारी, मनमर्जी से हो रहे अधूरे पड़े कार्य ।
आवेदन कर्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सरौली के सचिव/सरपंच द्वारा साठगांठ कर ग्राम सभा में बिना प्रस्ताव पारित किये मानमाने तरीके से निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में ग्राम के निवासी अमित विश्वकर्मा द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहोरा को पत्र देकर मांग की गई है। कि ग्राम पंचायत में सचिव/सरपंच द्वारा प्रस्तावित कार्यो को प्रमुख्ता से न कराकर मनमर्जी तरीके से निर्माण कार्यो को कराया जा रहा है। इनके द्वारा न तो ग्राम सभा की बैठक में और न सभी पंचों की उपस्थिति सहमति से निर्माण कार्य कराये जा रहे है । जिससे शासन को आर्थिक नुक्सान होने की संभावना भी अधिक हो रहीं है । एवं ग्रामवासी उचित लाभ से वंचित भी हो रहे है। आवेदन के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा अतिशीघ्र अधिकारियों को संज्ञान लेकर जांच कर कार्यवाही की मांग रखीं हैं।
ग्राम पंचायत की शिकायत एवं उस आवेदन को लेकर जनपद पंचायत सिहोरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशा देवी पटले को जब हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने फोन पर संपर्क किया तो उनके द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया। लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों के आवेदन पत्र लिखित रूप से कार्यालय तो पहुंच रहे हैं। पर उन आवेदनो के अवलोकन एवं जॉच पड़ता बीच में रुक जाती हैं। बड़ा ही प्रश्नों? भरा कार्य संचालित हो रहा हैं।



