खितौला रेल्वे फाटक के बन्द आदेश को लेकर जनता हुई परेशान

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर के खितौला रेल्वे फाटक बन्द करने के आदेश केबिनेट मंत्री राकेश सिंह के दौरान ब्रिज के लोकार्पण के बाद किया गया था। आदेश के जारी होते ही सिहोरा खितौला सहित क्षेत्र में आक्रोष देखने को मिला। 4 दिनों से लगातार क्षेत्र में स्थानीय जनमानस ने एकत्रित होकर इस समस्याओं को आकर्षित करते हुए। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के साथ साथ जबलुपर सांसद आशीष दुबे से सम्पर्क कर समस्या के निदान को लेकर चर्चा की।
आज लोगों को मिली राहत सिहोरा–खितौला क्षेत्र की जनता के लिए राहत –
देखा जाए तो क्षेत्रिय विधायक संतोष बरकरे के माध्यम से माननीय पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को प्रेषित पत्र पर त्वरित जारी करते हुए। संज्ञान लेते हुए उन्होंने केबिनेट मंत्री से उच्चाधिकारियों से चर्चा कर रेल्वे फाटक समस्या का समाधान करने की बात रखीं।
स्थानीय आम जनता एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी सांस – 23/04/2026 को आदेश बन्द करने वाले रेलवे फाटक को तत्काल बंद नहीं किया जाएगा। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था (अंडरब्रिज/अन्य मार्ग) तैयार नहीं हो जाता हैं। तब तक आम जनता का आवागमन पूर्व की तरह जारी रहेगा।
निर्णय अनुसार-
- भारी वाहनों का आवागमन ओवरब्रिज (पुल) से होगा
- आम नागरिकों, पैदल एवं दो
या वाहनों का आवागमन नीचे रेलवे फाटक से जारी रहेगा।
यह निर्णय क्षेत्र की जनता की बड़ी समस्या का समाधान है और सभी के लिए राहत भरा भी होने लोगों में आक्रोष शान्त हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने माननीय केबिनेट मंत्री राकेश सिंह , जबलपुर सांसद आशीष दुबे एवं स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।



