जबलपुर दर्पण

व्यवहार सिविल न्यायालय सिहोरा में माननीय न्यायाधीश का स्वागत एवं विदाई समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के व्यवहार सिविल न्यायालय सिहोरा मे पदस्थ रहे माननीय न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय से स्थानांतरण हो जाने के बाद उनका विदाई समारोह एवं सिहोरा न्यायालय मे स्थानांतरण होकर आये नवागत माननीय न्यायाधीश संतोष कोल , न्यायाधीश विशाल रिछारिया,न्यायाधीश श्रीमति रुपा मिश्रा एवं न्यायाधीश श्रीमति हिमांशी भारद्वाज का अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस ,उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सचिव आनंद मणि त्रिपाठी,सहसचिव आशीष ब्योहार, ग्रन्थपाल आलोक बयौहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारिणी सदस्य आनंद पटेल,अभय नारायण मिश्रा,उत्तम सोनी,साकेत पिडिहा और रविशंकर पटेल के द्वारा सभी सम्मानीय न्यायाधीशगणों का पुष्प गुच्छ भेंट एवं पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मान पत्र प्रदान किया गया । साथ ही सभी नवागत माननीय न्यायाधीशो का अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस द्वारा सभी अधिवक्तागणो का परिचय करवाया । वहीं उसके उपरांत न्यायाधीशो ने अपना परिचय दिया। इसके अलावा माननीय ने कहा कि बार और बैंच की महत्ता पर प्रकाश भी डाला । कार्यक्रम बिदाई एवं स्वागत समारोह के अंत मे अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे सभी ए.डी.पी.ओ.और बडी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88