जबलपुर दर्पण

सोते परिवार पर हमला: पेट्रोल डालकर घर फूंका, युवक झुलसा

जबलपुर दर्पण । मदन महल स्टेशन रोड के पास स्थित एक मकान में देर रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और घर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है।

जानकारी के अनुसार, मदनमहल क्षेत्र में रहने वाला बान परिवार रात के समय अपने घर में सो रहा था। घर में कुछ मेहमान भी ठहरे हुए थे। रात करीब 3:30 बजे बदमाशों ने मकान की सीमेंट शीट और प्लास्टिक पन्नी से बनी छत पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। इसी दौरान जलता हुआ प्लास्टिक युवक शिवांश बान के ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

परिजनों ने तुरंत शिवांश को मोहन लाल हरगोविंददास अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्य रुद्राक्ष बान की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88