विद्युत कंपनियों की महिला कार्मिकों के लिए आत्मरक्षा,बचाव और सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 मई को

जबलपुर दर्पण । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में जबलपुर स्थित समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मरक्षा, बचाव व सुरक्षा के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन 22 मई को प्रात: 11 बजे से रामपुर स्थित कल्याण भवन में किया गया है। शिविर में पीएक्सआईएल संस्था के मुंबई से आ रहे विशेषज्ञ महिला कार्मिकों को सेल्फ डिफेंस (निहत्थे मुकाबला करने) एवं होलिस्टिक वर्क आउट का विशेष प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण व मार्गदर्शन कार्यक्रम नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने जबलपुर स्थित समस्त विद्युत कंपनियों की महिला कार्मिकों से इस प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।



