उमरिया दर्पण

एमपी पुलिस में चयन पर शिवम चौरसिया का स्वागत

सतीश चौरसिया उमरियापान। उमरियापान निवासी राजू चौरसिया के सुपुत्र शिवम चौरसिया का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होने पर नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । शिवम की इस उपलब्धि से परिवार, चौरसिया समाज में हर्ष व्याप्त है । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित इष्टमित्रों ने शिवम चौरसिया को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और कहा कि शिवम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है । उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है । शिवम ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े सपने साकार कर सकते हैं । समाजजनों ने शिवम चौरसिया का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । लोगों ने आशा व्यक्त की कि शिवम अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे । शिवम चौरसिया ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों, मित्रों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88