जबलपुर दर्पण

जल समस्या सहित निगम निगम की फिसड्डी सफाई व्यवस्था को लेकर भानतलैया जोन कार्यालय का कांग्रेस पार्षद दल ने किया घेराव

जबलपुर दर्पण । टक्कर ग्राम वार्ड, शास्त्री वार्ड, अशफाक उल्लाह वार्ड, मौलाना आजाद वार्ड, राधाकृष्णन वार्ड एवं संजय गांधी वार्ड में व्याप्त पानी की समस्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं को लेकर आज नगर निगम जोन भानतलैया कार्यालय का कांग्रेस पार्षद दल द्वारा विशाल घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन पूर्व क्षेत्र विधायक माननीय लखन घनघोरिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व एम.आई.सी. सदस्य गुलाम हुसैन द्वारा किया गया।

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा क्षेत्र में व्याप्त पानी, सफाई एवं अधूरे विकास कार्यों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं द्वारा नगर निगम अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से मटका भेंट कर क्षेत्र में व्याप्त जल संकट एवं अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत आयुक्त नगर निगम के नाम संभागायुक्त अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य शीघ्र पूर्ण कर पाइपलाइन प्रारंभ कराने, टेढ़ी नीम क्षेत्र में अमृत जल योजना 2.0 अंतर्गत स्वीकृत पानी टंकी का निर्माण शुरू कराने, बरसात के पूर्व मोतीनाला, मंडी कब्रिस्तान नाला एवं खूनी नाला की सफाई कराने, वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों की संख्या बढ़ाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, बकरीद पर्व के पूर्व साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, बोहरबाग चौराहे का चौड़ीकरण एवं ट्रैफिक सिग्नल लगाने, प्रत्येक वार्ड में कम से कम 3 नए बोरवेल कराने तथा रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में टक्कर ग्राम वार्ड अंतर्गत नूरानी गेट से दादा मियां 2 नंबर गेट तक 8 इंच पाइपलाइन बिछाने, टक्कर ग्राम एवं शास्त्री वार्ड के मध्य खूनी नाला निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा कब्रिस्तान एवं सिंधी कैंप के मध्य स्थित नाले को रैम बनाकर पूर्ण कराने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही।

पार्षद गुलाम हुसैन ने कहा कि
“क्षेत्र की जनता लंबे समय से पानी, सफाई और विकास कार्यों की समस्याओं से परेशान है, लेकिन नगर निगम प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। कई बार शिकायत और मांग करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। आज जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए यह घेराव प्रदर्शन किया गया है। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”

इस दौरान …. कांग्रेस नेता गुड्डू नबी याकूब अंसारी ताहिर अली संजय अहिरवार राजू लाइक अमीन कुरैशी राजेश दीवान अदनान अंसारी ओवैस अंसारी अशरफ मंसूरी सफीक अंसारी हामिद मंसूरी आसिफ इकबाल तौफीक चंकीगुलाम जिलानी ज्ञानी चौधरी, एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88