लॉ कॉलेज में स्टूडेंट टैलेंट शो हुआ आयोजित

जबलपुर दर्पण । एन.ई.एस. विधि महाविद्यालय में स्टूडेंट टैलेंट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, भाषण, रैम्प वॉक एवं कार्ड प्ले अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उक्तृष्ट प्रदर्शन किया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा जायसवाल, एन.ई.एस. विधि महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में न्यू एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारीगण आर. एस. अग्रवाल अध्यक्ष, अतुल अग्रवाल उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल सचिव, वीरेन्द्र साहू उप सचिव, अधिवक्ता राकेश पाण्डेय, कार्यकारी सदस्य अभिषेक अग्रवाल की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका तिवारी एवं श्वेता यादव द्वारा किया गया।



