जबलपुर दर्पण

ईसाई समुदाय के ऊपर बढ़ते हमलों व झूठे प्रकरणों के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समुदाय पर बढ़ते हमलों एवं झूठे प्रकरणों में फंसाए जाने की घटनाओं को रोके जाने की माँग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चर्चो को निशाना बनाकर नारेबाजी एवं मारपीट जैसी घटनाएं की जा रही हैं। साथ ही, बिना उचित एवं निष्पक्ष जांच के धर्मांतरण जैसे झूठे मामलों में प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे निर्दोष लोगों को मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
समाज के शान कुमार एवं क्रिस्टोफ़र एंथोनी ने कहा कि हम कानून का सम्मान करने वाले नागरिक हैं और हमेशा प्रशासन को सहयोग देने के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन बिना जांच के झूठे प्रकरण दर्ज किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। हम केवल निष्पक्ष न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।”
समुदाय ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं—धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, हमलों में शामिल दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए तथा किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने से पूर्व निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। समुदाय ने प्रशासन से झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान ईसाई समाज के बिशप राजेश चौधरी, बिशप अर्नेस्ट सिंह, मलार सेलवन, एबिनेजर, प्रशांत डेविड, देवेंद्र कुम्हरे, विनोद चैम्बर्स, डेंजिल अंग्रे, आशीष सालोमन, डेविस समाधानम, अतुल जोसफ, संजय बारला, मनोज एंथोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88