जबलपुर दर्पण

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सांसद आशीष दुबे ने भेंट की

जबलपुर दर्पण । जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्‍ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर जबलपुर में रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और श्री राजनाथ सिंह को जबलपुर आमंत्रित भी किया। सांसद श्री दुबे ने श्री सिंह से जबलपुर में डिफेंस क्‍लस्‍टर की स्‍थापना किये जाने का आग्रह करते हुये बताया कि जबलपुर को भारत की डिफेंस सिटी कहा जाता है क्‍योंकि यहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कारखाने और संस्‍थान स्थित हैं। सांसद श्री दुबे ने श्री सिंह को बताया कि जबलपुर में स्थित ऑर्डेनेंस फैक्‍ट्री खमरिया (ओएफके) में बम और गोला बारूद का उत्‍पादन होता है वहीं गन कैरिज फैक्‍ट्री (जीसीएफ) में देश की रक्षा के लिये महत्‍वपूर्ण सारंग, धनुष जैसी तोपें और लाईट फील्‍ड गन बनाई जाती हैं। इसी तरह व्‍हीकल फैक्‍ट्री जबलपुर (व्‍हीएफजे) में सेना के लिये वाहन, टैंक और बुलेट प्रूफ ट्रकों का निर्माण होता है। सांसद श्री दुबे ने रक्षा मंत्री श्री सिंह को आगे बताया कि जबलपुर स्थित ग्रे आयरन फाउंड्री (जीआईएफ) में रक्षा संस्‍थानों से जुड़े सहयोगी उत्‍पाद बनाये जाते हैं। सांसद आशीष दुबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्‍तृत जानकारी देते हुये कहा कि जबलपुर में अन्‍य महत्‍वपूर्ण रक्षा संस्‍थानों में सामग्री प्रबंधन कॉलेज (सीएमएम), रक्षा मानकीकरण सेल, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, कॉलेज ऑफ मेंटेनेंस मैनेजमेंट और केंद्रीय आयुध डिपो भी स्थित है। वहीं जबलपुर के निकट कटनी और इटारसी में आयुध निर्माणियां काम कर रही हैं जिस कारण जबलपुर में डिफेंस क्‍लस्‍टर बनाया जाना पूरी तरह उचित होगा। सांसद श्री दुबे ने रक्षा मंत्री श्री सिंह से जबलपुर छावनी (कैण्‍ट) के निवासियों की सुविधा से जुड़े विभिन्‍न बिंदुओं पर भी चर्चा की और कहा कि कैण्‍ट के रहवासियों को भी पूरा लाभ मिले इसका ध्‍यान रखा जाना चाहिए। सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर में स्थित रक्षा मंत्रालय के संस्‍थानों में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की विभिन्‍न समस्‍याओं जैसे निगमीकरण, डीम्‍ड डेप्‍युटेशन, वर्कलोड, तैनाती को लेकर कथित अव्‍यवस्‍था आदि के बारे में भी विस्‍तृत चर्चा की। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि अगर जबलपुर में डिफेंस क्‍लस्‍टर की स्‍थापना की जाती है तो इससे जबलपुर के विकास को गति मिलेगी वहीं पूरे महाकौशल क्षेत्र को विभिन्‍न लाभ प्राप्‍त होंगे। सांसद श्री दुबे ने कहा कि यशस्‍वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और रक्षा क्षेत्र में भी भारत की यात्रा पूरी तरह आत्‍मनिर्भर होने के उद्देश्‍य पर आधारित है तब जबलपुर में डिफेंस क्‍लस्‍टर बनने से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्‍न कंपनियों, शोध संस्‍थान और सहयोगी कारखाने एक ही भौगोलिक क्षेत्र में स्‍‍था‍प‍ित होंगे जिससे बेहतर, सस्‍ता और तेज कार्य हो सकेगा और आत्‍मनिर्भर भारत की संकल्‍पना को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88