जबलपुर दर्पण

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण । सामाजिक संस्था वी शाइन फाउंडेशन द्वारा डॉ. रुचि जायसवाल होम्योपैथी के सहयोग से संजीवनी नगर स्थित दुबे टेंट हाउस परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में कमर, गर्दन, घुटना एवं जोड़ों के दर्द, तनाव, मानसिक थकान तथा नींद संबंधी समस्याओं पर विशेष परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही निःशुल्क शुगर एवं हीमोग्लोबिन (Hb) जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर की गतिविधि प्रभारी डॉ. रुचि जायसवाल रहीं। होम्योपैथिक परामर्श एवं उपचार डॉ. रुचि जायसवाल (होम्योपैथिक चिकित्सक) द्वारा प्रदान किया गया, जबकि आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी परामर्श वैशाली धरिया (आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी विशेषज्ञ) द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एवं मार्गदर्शन वी शाइन फाउंडेशन की अध्यक्ष वैशाली धरिया के संरक्षण एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को समझने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

शिविर की सफलता में संस्था की समर्पित सहयोगी सदस्य नमिता शर्मा, विभा तिवारी, राखी चाचोंडिया एवं उषा तोमर का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने पंजीकरण, व्यवस्था संचालन तथा आगंतुकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क परामर्श सेवाएं पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88