जहरीली अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही:5 प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। वर्तमान में गुजरात राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई मौत को देखते हुए आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश,ग्वालियर के निर्देश मिलने पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मदिरा का अवैध का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन मेंं एवं सिहोरा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में वृत सिहोरा के मझौली थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए अलग अलग स्थानों से 40 लीटर, हाथ भट्टी महुआ मदिरा एवं लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।
आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1),क,च के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्व किये गए हैं।कार्रवाई के दौरान जिनेन्द्र कुमार जैन आबकारी उप निरीक्षक,नेकलाल बागरी आबकारी मुख्य आरक्षक,सतीश कुमार खम्परिया,फूल सिंह एटिया,संतलाल मरावी, अशोक सिंह बघेल एवं अमिता केशरवानी,आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।



