बंडोल पुलिस द्वारा 300 पाव देशी शराब एवं मोटर साईकिले की गई जप्त

सिवनी जबलपुर दर्पण । श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमती सिमाला प्रसाद के निर्देशन मे, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम व्दारा थाना क्षेत्र में तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
दिनाँक 08.09.25 को थाना प्रभारी बंडोल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिमरिया लखनवाडा का पप्पू सनोडिया भारी मात्रा में अवैध शराब काले रंग की हीरो होण्डा हंक कंपनी की मोटर सायकिल क्रमांक MP-20-MT-9099 में प्लास्टिक की बोरी और बैग में रखकर मुंगवानी तरफ जा रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल उनि. अर्पित भैरम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम गठित करते हुये रवाना कर सिंगोड़ी जाम रोड तिराहा के पास हमराह स्टाफ के नाकाबंदी किया जो मोटर सायकिल क्रमांक MP-20-MT-9099 में एक व्यक्ति मो.सा. चलाते हुये आया जिसे रोककर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पप्पू उर्फ डिमाकचन्द सनोडिया पिता रमेश कुमार सनोडिया उम्र 51 साल निवासी ग्राम सिमरिया थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी का रहने वाला बताया तलाशी पर मोटर साईकिल के पीछे प्लास्टिक की बोरी एवं थैलानुमा चादर को चैक करने पर 06 पेटीयो में 200 पाव सफेद देशी प्लेन एवं 100 पाव देशी लाल मसाला कुल 300 पाव (54 लीटर) देशी शराब कीमती 31000/-रूपये मिली आरोपी द्वारा शराब बेचने के संबंध में कोई वैध लायसेंस का होना नहीं बताया एवं उक्त शराब लाने के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम बाबरिया कोहका डूंडासिवनी के रवि उर्फ सूरज डेहरिया से शराब खरीदना बताया जो आरोपीगणो के कब्जे से 54 लीटर देशी शराब मोटर सायकिल क्रमांक MP-20-MT-9099 कीमती करीबन 80000/- रू. एवं हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP22MH-
9742 कीमती करीबन 60000 को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। जप्तीः- 200 पाव सफेद देशी प्लेन एवं 100 पाव देशी लाल मसाला कुल 300 पाव (54 लीटर) शराब कीमती 31,000/- रूपये होण्डा हंक कंपनी की मोटर सायकिल क्रमांक MP-20-MT-9099 कीमती 80,000/ रूपये हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP22MH-9742 कीमती करीबन-60000 कुल मशरूका 1,71,000/- रूपये
गिरफ्तार आरोपीः- (1) पप्पू उर्फ डिमाकचन्द सनोडिया पिता रमेश कुमार सनोडिया उम्र 51 साल निवासी ग्राम सिमरिया थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी (2) रवि उर्फ सूरज डेहरिया उम्र 27 साल निवासी बबरिया कोहका थाना डूंडासिवनी जिला सिवनी
सराहनीयकार्यः थाना प्रभारी उप. निरी. अर्पित भैरम, कार्य. सउनि. शिवेन्द्र
वसूले, कार्य. सउनि.सी.एल. सिंगमारे, कार्य.प्र. आर. 476 बालमुकुंद, 53 जयेन्द्रसिंह बघेल आर. 196 राहुल कुशवाहा, आर. 446 संतोष डेहरिया 834 सतेन्द्र चंद्रवंशी, वाहन चालक राजेश बघेल



